ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी स्पष्ट चेतावनी एसीसी को देना ही पड़ेगा क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार

एसएमटीआई प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने एसीसी कंपनी से माँगा रोजगार

(कैमोर) एसएमटीआई प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं द्वारा एसीसी कंपनी से रोजगार की मांग करते हुए एसीसी मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद भी बेरोजगारों की सुनवाई नहीं हो रही है , ऐसे में उन्होंने आंदोलन का सहारा लिया है और एसीसी मुख्य गेट के सामने ही धरना प्रदर्शन में बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन में बैठे हुए लगभग 8 दिन होने जा रहे हैं किंतु इन युवा बेरोजगारों से ए सी सी मैनेजमेंट ने अब तक किसी प्रकार की कोई बात नहीं की है।

शासन प्रशासन भी निरंकुश बैठा हुआ है। शासन प्रशासन को चाहिए कि युवा बेरोजगार जो आज सड़क पर बैठा हुआ है उनकी पीड़ा के संबंध में एसीसी प्रबंधक से चर्चा कर इनकी समस्याओं का निराकरण करवाएं, वरना शिक्षित बेरोजगार युवा आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा। शिक्षित बेरोजगार युवाओं द्वारा अपनी पीड़ा क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के संज्ञान मे लाने पर वे शिक्षित बेरोजगारों के समर्थन में आ गए हैं। क्षेत्रीय विधायक स्पष्ट शब्दों मे कह चूके है कि क्षेत्रीय युवा बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का कार्य प्राप्त हो ताकि हमारे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को यही रोजगार मिल सके। उन्हें रोजगार के लिए अपने परिवार बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में मजदूरी प्रवास करने न जाना पड़े।

रिपोर्ट : संत कुमार विश्वकर्मा, आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ (कैमोर)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें