मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन घोषित हो सकता है बोर्ड रिजल्ट
(भोपाल) मध्यप्रदेश में छात्र दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. कैंडीडेट्स का इंतजार वाजिब भी है क्योंकि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट करियर के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होता है. मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी कर सकता है.
हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कल ही एमपी बोर्ड के कंट्रोलर बलवंत वर्मा ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. बता दें कि मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की गई थी. दोनों परीक्षाओं में प्रदेश के 18 लाख छात्र बैठे थे. वहीं कॉपियों का मूल्यांकन बोर्ड की तरफ से एक सप्ताह पूर्व ही किया जा चुका है.

SMS से ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
MPBSE10/MPBSE12 (स्पेस) रोल/आवेदन संख्या लिखें और SMS फॉर्मेट में परिणाम प्राप्त करने के लिए इसे 56263 पर भेजें. मैसेज भेजते ही रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.
इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
– mpresults.nic.in
– mpbse.nic.in
– sarkariresult.nic.in
– indiaresult.com
ऐसे चेक करें रिजल्ट
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
– इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
– पर्सनल डिटेल्स एंटर कर सबमिट करें.
– रिजल्ट आपके सामने होगा.
– रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास भविष्य के लिए रख लें.

