उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारे
(ग्वालियर) उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह दो दिवसीय प्रवास पर 23 अप्रैल को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर पधारने पर व्हीआईपी सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने राज्यपाल से भेंट की और पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल श्री गुनमीत सिंह से मिलने प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह भी पहुँचीं और उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
