राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 हेतु आयोग द्वारा 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक परीक्षा आयोजित

(भोपाल) मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 रविवार 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक एक सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदेश के 9 संभाग/जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण कार्य हेतु आयोग द्वारा 8 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु संभागीय पर्यवेक्षकों से दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। आयोग द्वारा श्री चतुरभुज सिंह से.नि. आईएएस मो.नं. 9425899944 को भोपाल संभाग,श्री एन.सी. नागराज, से.नि. न्यायिक सेवा मो.नं. 9752076098 को उज्जैन संभाग (रतलाम जिला), श्री अशोक बरोनिया से.नि. मुख्य वन संरक्षक मो.नं. 9425119940 को ग्वालियर संभाग, श्री कृष्णमोहन गौतम से.नि. आईएएस मो.नं. 9425047345 को रीवा संभाग (सतना जिला), श्री महेन्द्र सिंह भिलाला से.नि. आईएएस मो.नं. 9425093588 को शहडोल संभाग, श्री एस.एस. वरवडे से.नि. आईपीएस मो.नं. 9424439474 को इंदौर संभाग, श्री राजकुमार पाठक से.नि. आईएएस मो.नं. 9425413561 को बड़वानी जिला तथा श्री भास्कर चौबे से.नि. अध्यक्ष मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग मो.नं. 9425469093 को जबलपुर संभाग (छिन्दवाड़ा जिला) के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त आयोग के सतर्कता अधिकारी श्री ललित सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक सम्पर्क नम्बर 9009257044 तथा ई-मेल vigoffpsc@mp.gov.in पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

आयोग द्वारा नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा दिवस पर परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा एवं अभ्यर्थियों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें