अंकुर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया सम्मान

(कटनी)  अंकुर अभियान के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, अधिकारी, कर्मचारियों व समाजसेवियों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने 33 लोगों को अंकुर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। साथ ही आगे भी पौधों को सुरक्षित रखने का कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने 33 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, नोडल अधिकारी अंकुर अभियान अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें