मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और सांसद ने कटनी जिले के कोठी गांव की उपलब्धि को सराहा

हमारा घर-लाड़ली के नाम की अभिनव पहल कर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना गांव

(कटनी)  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखण्ड कोठी ग्राम में हमारा घर-लाड़ली के नाम किये गये नवाचार और अनूठी पहल की सराहना की है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कटनी जिला प्रशासन की पहल को सराहनीय बताते हुये कोठी ग्राम के नागरिकों को बधाई दी है।

            मुख्यमंत्री ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों को सशक्त बनाने के साथ समाज में उनके प्रति दृष्टि भी बदल रही है। वहीं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट कर कोठी ग्राम के लोगों द्वारा घर का नाम लाड़ली लक्ष्मी बेटी के नाम पर करने की पहल को प्रदेश के अन्य गांव और जिलों के लिये अनुकरणीय और प्रेरणास्पद बताया है। प्रभारी मंत्री ने इस कार्य के लिये जिला प्रशासन कटनी और पूरी टीम को बधाई दी

            खजुराहो-कटनी संसदीय क्षेत्र के सांसद वी.डी. शार्मा ने ट्वीट कर जिले के कोठी ग्राम में 92 घर लाड़ली के नाम से पहचाने जा रहे इस नवाचार के लिये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन का अभिनंदन किया है।

            गौरतलब है कि ढीमरखेड़ा विकासखण्ड के हितग्राही बेटी का घर, अब लाड़लियों के नाम से जाने जा रहे हैं। अब कोठी के गांव के लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही 92 लाड़लियों के घरों के बाहर उनके नाम अंकित किये गये हैं, ताकि अब उनके घरों की पहचान उनके मात-पिता के नाम से नहीं बल्कि बेटियों के नाम से हों। जिला मुख्यालय कटनी से करीब 72 किलोमीटर दूर बसे इस कोठी गांव में लाड़ली लक्ष्मी योजना की कुल 92 हितग्राही हैं। महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना कोठी गांव, अब प्रदेश के अन्य गांव शहर और जिलों के लिये नजीर बन गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें