टेक्नोक्रेटस इंस्टीटयूशन का वार्षिक समारोह 9 मई को, ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि
(भोपाल) भोपाल के टेक्नोक्रेटस इंस्टीटयूशन का वार्षिक समारोह और प्लेसमेंट अचीवर कार्यक्रम 9 मई को शाम 6 बजे टेक्नोक्रेट्स केम्पस में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय उड्यन विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया और ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
