स्टार्टअप नीति लांचिंग कार्यक्रम के पूर्व कर्टन रेजर इवेंट आज इंदौर में आयोजित
(भोपाल) स्टार्ट-अप नीति के अंतर्गत आज इंदौर में “कर्टन रेज़र इवेंट” का आयोजन सुबह10 बजे से होगा। संचालक एमएसएमई श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि आगामी 13 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले स्टार्टअप सम्मेलन के संबंध में सोमवार को यह कर्टन रेजर इवेंट रखा गया है।
सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि, कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में तैयारियों को अंतिम रूप देने के अलावा औपचारिक आमंत्रण आदि भी दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आत्म-निर्भर भारत एवं आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के उद्देश्यों की पूर्ति के दृष्टिगत मध्यप्रदेश में एमपी स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना-2022 भी लागू की गई है।
