केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया आजीविका एकीकृत पार्क का निरीक्षण

अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की सराहना की

(भोपाल) केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी पहुँचकर आजीविका मनरेगा एकीकृत पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान पार्क में चल रही गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने समूह की महिला सदस्यों से तुलसी, अश्वगंधा, थाई अमरूद एवं सब्जी उत्पादन आदि से हो रही आमदनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघो के कार्यों की जानकारी ली और संकुल स्तरीय संघ में उपलब्ध राशि के उपयोग पर चर्चा की।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़ने के पश्चात आए बदलाव को अधिकारियों के साथ साझा किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर 1000 शेयर होल्डर बनाकर इस वर्ष एक करोड़ 52 लाख रूपये का कृषि उपज मंडी से गेहूँ क्रय कर आईटीसी कंपनी को विक्रय किया। अधिकारियों ने महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री नागेंद्रनाथ सिन्हा, उपसचिव भारत सरकार श्री संजय कुमार, दिल्ली से श्री रोहित कुमार, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव, मनरेगा कमिश्नर शुफीया फारूकी, कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह एवं अन्य अधिकारियों निरीक्षण में साथ रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें