स्काउट गाईड द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में किया गया निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ
(कटनी)– भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट पी. पी. सिंह जी के मार्गदर्शन में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्याऊ जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट पीपी सिंह, विभा श्रीवास्तव प्राचार्य एवं जिला कमिश्नर गाइड की उपस्थिति में उत्कृष्ट उ.मा.वि. कटनी के सामने प्रारंभ हुआ। प्याऊ को विधिवत रूप से संचालित करने के लिए रानी दुर्गावती ओपन रेंजर टीम एवं शिवाजी ओपन रोवर क्रू के रोवर रेंजर द्वारा सहयोग किया जायेगा। साथ ही शासकीय उत्कृष्ट उमावि कटनी के स्काउट गाइड रोवर रेंजर समय समय पर उपस्थित रहकर प्याऊ संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ललित मिश्रा जिला संगठन, अशोक उरमालिया प्रशिक्षण सलाहकार, रोवर विभाग शिव पटेल साहिल कोरी सहित स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
