आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक ने किया दृष्टि बाधिक बालिकाओं के आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

(कटनी)  मध्यप्रदेश सामाजिक समावेशन कार्यक्रम के अंतर्गत खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अल्प दृष्टि एवं पूर्ण दृष्टि बाधित बालिकाओं का आत्म सुरक्षा पर प्रशिक्षण का शुभारंभ कटनी जिले के मॉडल स्कूल में किया गया। जिसमें 20 बालिकाओं ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ निःशक्तजन आयुक्त संदीप रजक जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग संस्कृति शर्मा, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी विजय भार, शिक्षा विभाग से एपीसी अनिल त्रिपाठी, पुलिस विभाग से आरआई लवली सोनी एवं टी आई मंजू शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में दिल्ली से आए अरविंद खेर भी उपस्थित रहे।

            कार्यक्रम में श्री रजक द्वारा सभी बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया गया और बताया गया कि अभी यह शुरुआत है हम और साईटसेवर्स मिलकर सभी बालिकाओं के लिए आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण करेंगे और सामाजिक न्याय विभाग की बहुत सारी योजनाएं हैं, उनका लाभ सभी दिव्यांगों को दिया जायेगा। साइट सेवर की ओर से भोपाल से प्रोग्राम अधिकारी मीनाक्षी पटेल, कटनी के परियोजना समन्वयक मोहित पहलवान, भावना सिंह, मनोज कहार एवं प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें