त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरक्षण की प्रक्रिया कटनी जिले में 25 मई को आयोजित

(कटनी) त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के आरक्षण की प्रक्रिया जिले में 25 मई को जिला स्तर व जनपद पंचायत स्तर पर होगी। जिले की सभी ग्राम पंचायत के वार्डों, जनपद, जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों और सरपंच, जनपद अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई बुधवार को सुबह 11 बजे से संपन्न कराई जाएगी।

            जनपद पंचायत, जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्रवाई जिला पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो की मौजूदगी में कराई जाएगी।

            वहीं जनपद पंचायत कटनी की आरक्षण की प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे से उपखंड मजिस्ट्रेट प्रिया चंद्रावत, बड़वारा जनपद पंचायत की आरक्षण कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ का आरक्षण जनपद पंचायत कार्यालय विजयराघवगढ़ में उपखंड मजिस्ट्रेट महेश मंडलोई, बहोरीबंद जनपद पंचायत की आरक्षण कार्रवाई कार्यालय जनपद पंचायत बहोरीबंद में उपखंड मजिस्ट्रेट संघमित्रा गौतम और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के पंच सरपंच के आरक्षण की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय ढीमरखेड़ा में उपखंड मजिस्ट्रेट नदीमा शीरी की उपस्थिति में होगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत रीठी के आरक्षण की कार्रवाई सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय रीठी में तहसीलदार विजय द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें