प्रधानमंत्री स्वनिधि से मिली सहायता से मनिहारी का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनी श्रद्धा ठाकुर
(कटनी) – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिली सहायता राशि की मदद से गांधीगंज वार्ड नंबर 9 निवासी श्रद्धा ठाकुर मनिहारी का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें नगर निगम कटनी से पहले 10 हजार रूपये की राशि मिली थी। जिससे मैंने मनिहारी का व्यवसाय शुरू किया।
राशि को चुकता करने और कारोबार को बढ़ाने के लिए श्रद्धा ने बीस हजार रूपये की जरूरत बताई। जिसपर नगर निगम के अधिकारियों ने 20 हजार रूपये प्रदान किया। इससे व्यवसाय को बढ़ाने में काफी मदद मिली। श्रद्धा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के प्रति इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।
