मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गिरिराज किशोर के निधन पर शोक व्यक्त

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य, खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी श्री गिरिराज किशोर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान, सुभाषनगर विश्राम घाट पहुँचकर स्व. श्री गिरिराज किशोर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजन को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री गिरिराज किशोर का सम्पूर्ण जीवन संगठन की सेवा और उसके निर्माण में बीता है। उनकी जीवटता और लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करने की क्षमता अद्भुत थी। उनके सेवा भाव को भुला पाना कठिन है। आज श्रमिक और कमजोर तबके ने अपनी एक आवाज खो दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें