MP Election Today Update : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें

जिला पंचायत का एक, जनपद के 157 सदस्‍य और 636 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

(भोपाल) त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत का एक, जनपद पंचायत के 157 सदस्‍य और 636 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिला पंचायत सागर के वार्ड क्रमांक 4 से श्री हीरा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जनपद पंचायत कराहल में 2, मुरैना में 4, अंबाह में एक, जौरा में 2, पहाड़गढ़ में एक, भिंड में एक, लहार में एक, मिहोना में दो, मुरार में एक, भांडेर में एक, शिवपुरी में एक, करेरा में एक, बमोरी में दो, चाचोड़ा में 3, राघोगढ़ में एक, आरौन में एक, अशोकनगर में एक, ईशागढ़ में एक, सागर में 5, राहतगढ़ में 2, जैसीनगर में एक, रहली में 2, देवरी में 7, बंडा में 2, शाहगढ़ में एक, खुरई में 4, मालथोन में एक, लवकुशनगर में एक, पथरिया में एक, पटेरा में एक, पवई में एक, जैतहरी में एक, पाली में एक, ढ़ीमरखेड़ा में एक, रीठी में एक, विजयराघवगढ़ में एक, सिहोरा में एक, पाटन में एक, शहपुरा में दो, मण्‍डला में 4, किरनापुर में एक, कटंगी में एक, लालबर्रा में एक, सिवनी में एक, बरघाट में एक, लखनादौन में एक, नरसिंहपुर में एक, गोटेगाँव में 6, करेली में 5, सांईखेडा में दो, बाबई चीचली में एक, चांवरपाठा में एक, चिचोली में एक, घोड़ाडोंगरी में 3, मुलताई में एक, आमला में एक, भीमपुर में एक, हरदा में 6, नर्मदापुरम में एक, माखन नगर में 4, बनखेड़ी में एक, सिवनी मालवा में एक, सांची में एक, सिलवानी में 3, बाड़ी में 6, उदयपुरा में 3, बासौदा में एक, कुरवाई में एक, फंदा में एक, बुधनी में 6, नसरूल्‍लागंज में एक, मोमन बडौदिया में एक, देवास में एक, बागली में एक, छेगाँव माखन में एक, पंधाना में 3, खालवा में 3, गोगांवा में दो, पाटी में एक, ठीकरी में एक, अलीराजपुर में एक, रामा में एक, धार में एक, धरमपुरी में एक, निसरपुर में एक, सांवेर में 2, उज्‍जैन में एक और निवाड़ी में एक सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

सरपंच पद के लिए जिला भोपाल में 3, श्‍योपुर में 2, मुरैना में 8, भिंड में 7, ग्‍वालियर में 7, दतिया में 2, शिवपुरी में 16, गुना में 10, अशोकनगर में 9, सागर में 46, टीकमगढ़ में एक, छतरपुर में दो, दमोह में 10, पन्‍ना में 7, सतना में 2, रीवा में 4, सीधी में 2, सिंगरौली में 3, शहडोल में 4, अनूपपुर में एक, उमरिया में 2, कटनी में 5, जबलपुर में 34, डिण्‍डोरी में 2, बालाघाट में 16, सिवनी में 35, नरसिंहपुर में 24, छिंदवाड़ा में 31, बैतूल में 10, हरदा में 35, नर्मदापुरम में 54, रायसेन में 37, विदिशा में 17, सीहोर में 33, राजगढ़ में 11, आगर-मालवा में 8, शाजापुर में 7, देवास में 19, खंडवा में 10, बुरहानपुर में 5, खरगोन में 12, बडवानी में 4, अलीरापुर में 5, झाबुआ में 2, धार में 20, इंदौर में 16, उज्‍जैन में 11, रतलाम में 12, मंदसौर में 5 और नीमच में 8 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्‍य के 875, जनपद पंचायत सदस्‍य के 6771 और सरपंच के 22921 पद तथा पंच के लिए 3 लाख 63 हजार 726 पदों पर निर्वाचन हो रहा है।

पंचायत निर्वाचन के लिए 4 रंग के होंगे मतपत्र

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

गौरतलब है कि पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी के द्वारा करवाया जाएगा। पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा।

ईवीएम में सीआरसी का ध्यान रखें प्रशिक्षण में उपलब्ध कराई गई जानकारी को डायरी में नोट करें -सीईओ श्री गोमे

(कटनी)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 निष्पक्ष शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराए जाने की प्रक्रिया निरंतर प्रचलन में है। इसके लिए प्रशिक्षण केंद्रों पर निर्वाचन कर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का अवलोकन करने सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे पहुँचे । श्री गोमे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी डायरी में लिपिबद्ध करें प्राप्त निर्देशों संबंधी जानकारी मतदान केंद्र पर मतदान दिवस के दिन अत्यंत उपयोगी साबित होगी । ईवीएम में क्लोज रिजल्ट क्लियर (सीआरसी) का ध्यान रखते हुए  ईवीएम संचालन का अभ्यास करने सभी को पर्याप्त अवसर दिए जाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल प्रशिक्षण श्री गोमे ने मतदाता सूची में एरर्स के विषय में भी संवाद किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से रेंडमली निर्वाचन प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और उनके द्वारा किए गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों को पढ़ते रहे पढ़ते रहने से फील्ड में आवश्यकता पड़ने पर आप उसे  सरलता से खोज कर समय पर दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से निर्वाचन कर्मियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेंद्र असाटी,  चित्रा प्रभात, माधुरी गर्ग, कल्पना मिश्रा, मनोज गर्ग, धीरेंद्र अग्रवाल, सचिन श्रीवास्तव, पीएन प्रसाद, आरपी सिंह, एसके तिवारी, अनिल तोहेल, नीरजा अर्नाल्ड, लालजी उरमलिया,  एन0पी0 गुप्ता, संतोष सिंह कल्पना खरे, संजय गौतम, प्रशांत मिश्रा मनीष सोनी, अभय जैन  आदि मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों एवं मतदान केंद्र व्यवस्था प्रबंधन कार्य हेतु जनपद वार दल गठित

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र हेतु अधिकृत नोडल अधिकारियों के निर्देशन में करेंगे कार्य

(कटनी﴿  -फोटोयुक्त मतदाता सूचियां एवं मतदान केंद्र व्यवस्था प्रबंधन कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उदयराज सिंह एवं शहरी क्षेत्र के लिए श्री अभय कुमार मिश्रा जिला परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कटनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में उक्त कार्य में सहयोग करने हेतु जनपद वार दल का गठन किया गया है जो 18 जून 2022 तक नोडल अधिकारियों के निर्देशन में कार्य किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

सेक्टर अधिकारियों को दी गई निर्वाचन प्रक्रिया एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी

(कटनी﴿ – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले भर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022  की तैयारियों हेतु जिले एवं जनपद स्तर पर निर्वाचन कर्मियों की बैठकें आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के परिपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्वद्ध नदीमा शीरी एवं सीईओ जनपद पंचायत विनोद पांडेय  द्वारा सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित कर पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया एईवीएम संचालन प्रबंधन मतदान प्रक्रियाए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र आदि को विधिमान्य अनुरूप भरने संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपस्थित पीएचईए एमपीईबीए वन विभाग एवं अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियों से मैदानी स्तर पर उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के विषय में चर्चा की गई तथा मतदान केंद्रों पर विद्युत पेयजल शौचालय एवं पहुंच मार्गों के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यकता अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं पहुंच मार्ग दुरुस्त कराए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए ताकि शांतिपूर्ण निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव संपन्न हो सके।

राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधकों को अभ्यर्थियों का अविलंब खाता खोलनें के निर्देश

(कटनी﴿  मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के परिपालन में नगरीय निकायों के निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत किये जाने की सुविधा की दृष्टि से निर्वाचन व्यय लेखा संधारण हेतु प्रत्येक अभ्यर्थियों का पृथक से राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोला जाना है।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन कटनी ने प्रबंधक लीड बैंक जिला कटनी को राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधको को ऐसे अभ्यर्थियों का अविलंब खाता खोलने हेतु आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण करते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश प्रसारित करनें हेतु निर्देशित किया है।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन के साथ नवीन बैंक खाते की सत्यापति प्रति प्राप्त करने रिटर्निग ऑफिसर नगरीय निकाय को निर्देश

(कटनी﴿  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के नवीन निर्देश एवं जारी पत्र अनुसार नगरीय निकायों के निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत किये जानें की सुविधा की दृष्टि से निर्वाचन व्यय लेखा संधारण हेतु प्रत्येक अभ्यर्थियों का पृथक से राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोला जाना है।

        उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन कटनी ने समस्त रिटर्निग ऑफिसर नगरीय निकाय को पत्र जारी करते हुए प्रबंधक लीड बैंक मैनेजर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन के साथ नवीन बैंक खाते की स्वयं के द्वारा सत्यापित छायाप्रति भी प्राप्त करानें हेतु पृथक से निर्देशित किया है

ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र जमा करने कलेक्ट्रेट मे सुविधा केन्द्र स्थपित

(कटनी﴿  नगरीय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन नाम निर्देशन प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई .दक्ष केन्द्र प्रथम तल के कक्ष क्रमंक 89 मे ऑनलाइन सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।

                        उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी सौरभ कुमार नामदेव को बनाया गया है। जबकि सुविधा केन्द्र मे सुनील त्रिपाठी अजय विश्वकर्मा और सौरभ खंपरिया की डयूटी लगाई गई है। वहीं लोक सेवा प्रबंधक और जिला समन्वयक एमपी ऑनलाइन को निर्देशित किया गया है। कि वे ऑनलाइन नाम निर्देशन सेवा को लोक सेवा केन्द्र एवं एमपी ऑनलाइन कियोस्क से भी प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।

                जबकि नगरीय निर्वाचन के लिए विजयराघवगढ कैमोर और बरही के रिटर्निंग अधिकारियों को भी ऑनलाइन सुविधा केन्द्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

550 कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी के अधिकार मिले

जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक मिश्रा ने जारी किया आदेश

(कटनी)- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आदेश जारी कर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को निर्विघ्न एवं सुचारु रुप से संपन्न कराने की दृष्टि से पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 17 के अंतर्गत  समस्त विकास खंडों में मतदान सामग्री वितरण दिनांक से मतदान सामग्री पश्चात मतदान दल द्वारा मतदान सामग्री वापस करने तक के लिए कटनी जिले के 550 कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी के अधिकार प्रदान किए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें