MP Election Today Update : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
पहले चरण में 115 जनपद पंचायत की 8702 ग्राम पंचायत में होगा 25 जून को मतदान
(भोपाल) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 25 जून को प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक तक होगा। इस दिन 27 हजार 49 मतदान केन्द्र में एक करोड़ 49 लाख 23 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला भोपाल की जनपद पंचायत फंदा, बैरसिया, जिला राजगढ़ के ब्यावरा, राजगढ़, जिला रायसेन के सिलवानी, बाड़ी, सीहोर के सीहोर, जिला विदिशा के बासोदा, विदिशा, जिला इंदौर के इंदौर, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू), सावेर, देपालपुर, जिला खरगोन के भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, जिला खण्डवा के खण्डवा, हरसूद, बलड़ी (किल्लोद), जिला धार के निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, जिला झाबुआ के पेटलावद, थांदला, जिला बुरहानपुर के बुरहानपुर, जिला अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा), कट्ठिवाड़ा, जिला बड़वानी के सेंधवा, पानसेमल, जिला ग्वालियर के मुरार, भितरवार, घाटीगांव, डबरा, जिला गुना के गुना, बमोरी, जिला शिवपुरी के खनियाधाना, बदरवास, जिला अशोकनगर के अशोकनगर, जिला दतिया के दतिया, जिला जबलपुर के सिहोरा, कुंडम, पनागर, जबलुपर (बरगी), जिला छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, जिला सिवनी के सिवनी, बरघाट, जिला बालाघाट के बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी, जिला मंडला के बिछिया, मवई, नैनपुर, जिला डिण्डौरी के शहपुरा, मेहदवानी और जिला नरसिंहपुर के नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चावरपाठा, बाबई चीचली, साईखेड़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में 25 जून को मतदान होगा।
इसी तरह जिला कटनी के विजयराघवगढ़, ढ़ीमरखेड़ा, जिला उज्जैन के बड़नगर, उज्जैन, जिला नीमच के नीमच, जिला रतलाम के विकासखण्ड आलोट, जिला शाजापुर के शाजापुर, जिला आगर-मालवा के बड़ौद, जिला मंदसौर के मंदसौर, जिला देवास के बागली, कन्नौद, खातेगांव, जिला सागर के सागर, रेहली, केसली, जिला छतरपुर के छतरपुर, राजनगर, जिला दमोह के दमोह, पथरिया, जिला टीकमगढ़ के बलदेवगढ़, जिला निवाड़ी के निवाड़ी, जिला पन्ना के पन्ना, अजयगढ़, जिला रीवा के हनुमना, मउगंज, नईगड़ी, जिला सिंगरौली के बैढन, जिला सीधी के सिहावल, कुसमी, जिला सतना के चित्रकूट (मझगवां), सुहावल (सतना), उचहेरा, जिला नर्मदापुरम के सोहागपुर, केसला, जिला बैतूल के बैतूल, आमला, शाहपुर, जिला हरदा के हरदा, टिमरनी, खिरकिया, जिला शहडोल के सोहागपुर, जिला उमरिया के उमरिया (करकेली), पाली नं. 2, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़, जिला भिण्ड के मिहोना (रौन), लहार, जिला श्योपुर के श्योपुरकलां और जिला मुरैना के अंबाह और पोरसा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में 25 जून को मतदान होगा।
प्रथम चरण के मतदान के 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक सभा, जुलूस, प्रचार-प्रसार, रैली, आदि प्रतिबंधित
(कटनी) – त्रि -स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण का मतदान जिले की जनपद पंचायत विजयराघवगढ एवं ढीमरखेडा में 25 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक होगा। जिसके परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, शासकीय विभागों, पंचायतों एवं उनके कर्मचारियों के लिए आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता में दिये गए निर्देश के अनुपालन मे मतदान समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले पिछले 48 घंटों की कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभा, जुलूस, प्रचार-प्रसार, रैली, इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है।
कलेक्टर ने पाँचों चरणों के चुनाव में ड्यूटी का आवेदन करने वाले शिक्षक को लिखा पत्र
कर्त्तव्यनिष्ठा व जज्बे की सराहना करते हुए कहा पूरा जिला हुआ गौरवान्वित
(कटनी)- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन के सभी चरणों में ड्यूटी करने का आवेदन देने वाले प्रधानाध्यापक संत बक्स तिवारी की कर्त्तव्य भावना और जज्बे की सराहना की है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने पंचायत एवं नगरीय निकाय को मिलाकर सभी पांच चरणों के चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी करने का आवेदन देने वाले शासकीय माध्यमिक शाला पिपरौंध के प्रधानाध्यापक को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर उनकी कर्त्तव्य निष्ठा, ड्यूटी के प्रति लगन व जज्बे के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की है। कलेक्टर ने पांचों चरणों के चुनाव में ड्यूटी करने के आवेदन को जिले के अन्य शासकीय सेवकों सहित स्वयं के लिए भी प्रेरणास्पद बताया है।
कलेक्टर ने गुरूवार को लिखे पत्र में कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर होने के कारण मेरा यह दायित्व है कि निर्वाचन कार्य में ड्यूटी कर रहे सभी शासकीय सेवक स्वस्थ्य रहें और पूरी सजगता से निर्वाचन कर्त्तव्य का निर्वहन करें। उन्होनें प्रधानाध्यापक के पांचों चरणों के चुनाव में ड्यूटी करने संबंधी दिये गये आवेदन को अस्वीकार करते हुए पत्र में लिखा है कि आपकी इच्छा मात्र व कर्त्तव्य निभाने के जज्बे से सम्पूर्ण जिला गौरवान्वित हुआ है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानाध्यापक को सकुशल निर्वाचन ड्यूटी संपादित करने की शुभकामना दी है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय माध्यमिक शाला पिपरौंध में पदस्थ प्रधानाध्यापक संत बक्स तिवारी की अभी ढीमरखेड़ा में चुनाव संपन्न कराने पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी है। उन्होनें युवाओं को प्रेरणा देने के लिए स्व-स्फूर्त रूप से सभी पांच चरणों के चुनाव में ड्यूटी लगाने का आवेदन कलेक्ट्रेट पहुँच कर दिया था।

चुनाव प्रेक्षक श्री खरे ने कृषि उपज मंडी सहित मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के आम निर्वाचन कार्यक्रम 2022 घोषित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री शैलेंद्र खरे द्वारा गुरूवार को कृषि उपज मंडी सहित नगर के अन्य मतदान केन्द्र सरस्वती उच्च माध्यमिक शाला, पुरवार स्कूल शेर चौक, सी.एल.पी शाला के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री के.पी.मिश्रा, जागेश्वर पाठक, सहित अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी रही।

ई.व्ही.एम कमीशनिंग में लगाये गये अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28 जून को
(कटनी) – सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र के परिपालन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 में नगर निगम एव नगर परिषदों मे ई.व्ही.एम कमीशनिंग में लगाये गये समस्त अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28 जून को दोपहर 12 बजे से शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी में आयोजित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कटनी ने नोडल अधिकारी ई.व्ही.एम को उक्त प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम की तैयारी मे लगे हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय एवं दिनांक पर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।
जनपद पंचायत ढीमरखेडा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
(कटनी) – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि – स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम घोषित किया गया है। पंचायत निर्वाचन 2022-23 हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेडा के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर, कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 8889268312 जारी किया गया है।
रिटर्निंग आफिसर पंचायत जनपद पंचायत ढीमरखेडा द्वारा तीन पालियों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए कंट्रोल रूम में प्रातः 6ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक श्री अनिल कोल स.सु.अधि., अपरान्ह 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री एकलव्य मरावी ब्लाक प्रबंधक एनआरएलएम तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक दीपक रहंगडाले बी.सी पी.एम.ए.वाई की डयूटी लगाकर प्रत्येक पाली में 3-3 सहयोगी कर्मचारी नियुक्त करते हुए अधिकारी कर्मचारी को मतदान केन्द्रों से प्रत्येक दो घंटे की जानकारी प्राप्त करनें हेतु निर्देशित किया है।
मतदान दलों में लगाये गए अधिकारी कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 27 जून से 29 जून 2022 तक
700 मतदान अधिकारियों को 41 मास्टर ट्रेनर करेगें प्रशिक्षित
(कटनी) – सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रानुसार त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में विकासखंड कटनी एवं बड़वारा के मतदान दलों में लगाये गए अधिकारी कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 27 जून से 29 जून 2022 तक 5 प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रातः 11ः00 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन कटनी द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों एवं रिजर्व मास्टर ट्रेनरों को चिन्हित प्रशिक्षण केन्द्रों जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट कटनी के हॉल कमांक 1 एवं 2 तथा कक्ष क्रमाक 3 एवं 4 में 180 मतदान अधिकारियों को 12 मास्टर ट्रेनर, शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के हॉल क्रमांक 1, कक्ष क्रमाक 1 एवं 2 में 160 मतदान अधिकारियों को 10 मास्टर ट्रेनर, शासकीय मॉडल स्कूल झिंझरी कटनी के हॉल क्रमांक -1 एवं 21 24 में 180 मतदान अधिकारियों को 09 मास्टर ट्रेनर नालंदा महाविद्यालय झिंझरी कटनी के हॉल क्रमांक 1 एवं 2 में 120 मतदान अधिकारियों को 07 मास्टर ट्रेनर, जिला पंचायत सभाकक्ष कटनी में 60 मतदान अधिकारियों को 03 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतदान अधिकारियों को आयोजित प्रशिक्षण केन्द्रों में निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्रदान करनें हेतु निर्देशित किया है।
जारी आदेश में प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारियों को प्रशिक्षण संबंधी समस्त व्यवस्था मतपेटी, पी.ओ मार्गदर्शिका वितरण, पी.ओ. बुकलेट, लीफलेट एवं अन्य सामग्री की व्यवस्थायें कराने एवं प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत संपूर्ण प्रशिक्षण सामग्री कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
बहोरीबंद एवं रीठी के जोनल अधिकारियों के साथ रिजर्व चिकित्सा दलों को सौंपे गए दायित्व
(कटनी) – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी द्वारा चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी संबंधी पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 8 जुलाई को द्वितीय चरण में होने वाले पंचायत चुनाव हेतु जोनल अधिकारियों के साथ रिजर्व चिकित्सा दल के ड्यूटी आदेश जारी किये गए है।
जारी आदेशानुसार विकासखण्ड जनपद पंचायत बहोरीबंद मे दिनांक 08 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान के 6 चिकित्सा कर्मी तथा जनपद पंचायत रीठी में प्राथमिक स्वा.केन्द्र रीठी के 6 चिकित्सा कर्मियों को दायित्व का निर्वहन करते हुए चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को अपनी उपस्थिति 08 जुलाई को प्रातः 7ः00 बजे संबंधित विकास खण्ड अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ढीमरखेडा एवं विजयराघवगढ के जोनल अधिकारियों के साथ रिजर्व चिकित्सा दल को सौंपेे गए दायित्व
(कटनी) – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी द्वारा चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी संबंधी पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 25 जून को प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव हेतु जोनल अधिकारियों के साथ रिजर्व चिकित्सा दल के ड्यूटी आदेश जारी किये गए है।
जारी आदेशानुसार विकासखण्ड जनपद पंचायत ढीमरखेडा मे दिनांक 25 जून हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान के 6 चिकित्सा कर्मी तथा जनपद पंचायत विजयराघवगढ हेतु प्राथमिक स्वा.केन्द्र कन्हवारा के 6 चिकित्सा कर्मियों को दायित्व का निर्वहन करते हुए चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को अपनी उपस्थिति 25 जून को प्रातः 7ः00 बजे संबंधित विकास खण्ड अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

