छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीया अनुसुईया उईके का ग्वालियर आगमन
तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगीं राज्यपाल
(ग्वालियर) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीया अनुसुईया उईके तीन दिवसीय प्रवास पर आज ग्वालियर पधारीं। दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक वे भ्रमण पर रहेंगीं। ग्वालियर विमानतल पर उनका कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम श्री एच बी शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ग्वालियर आगमन के पश्चात मुरार सर्किट हाउस पहुँचीं। सर्किट हाउस पर कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले एवं अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 23 जून को ग्वालियर से दतिया के लिए रवाना होंगीं और दतिया में माँ पीताम्बरा माई के दर्शन उपरांत ग्वालियर आयेंगीं। ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात 24 जून को दोपहर 12.40 बजे विमान द्वारा ग्वालियर से नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगीं।
