नगरीय निकाय अंतर्गत द्वितीय चरण की मतगणना 20 जुलाई को
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकायों के प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई एवं द्वितीय चरण की मतगणना अब 20 जुलाई को नियत है।
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आयोग द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत नगरपालिका के द्वितीय चरण की मतगणना पहले जो 18 जुलाई को होनी थी वह अब 20 जुलाई 2022 को होगी व शेष निर्वाचन कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
