मतगणना परिणामों के सारणीकरण हेतु आर.ओ. ए.आर.ओ. का प्रशिक्षण सम्पन्न
मतगणना परिणामों के सारणीकरण हेतु आर.ओ. ए.आर.ओ. का प्रशिक्षण सम्पन्न
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंच, सरपंच, जनपद सदस्य पदों की मतदगणना का विकासखण्ड़ स्तरीय सारणीकरण तथा निर्वाचन की घोषणा गुरूवार 14 जुलाई को एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए जिला पंचायत मुख्यालय पर सारणीरकण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा शुक्रवार 15 जुलाई को किया जाना है।
आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे समस्त रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सी.ई.ओ. जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे व संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते की मौजूदगी मे राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी द्वारा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप विस्तार से मतगणना परिणामों के सारणीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सी.ई.ओ. श्री गोमे ने सारणीकरण के पूर्व समस्त आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना का सारणीकरण, निर्वाचन परिणाम की घोषणा आदि के संबंध मे आवश्यक जानकारियां उपस्थित अधिकारियों को प्रदान की।
प्रशिक्षण मे डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, एस.डी.एम. कटनी प्रिया चंद्रावत, एस.डी.एम.बहोरीबंद संघमित्रा गौतम, जिला प्रबंधक ई गवर्नेस सौरभ नामदेव, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

