नगर के मुख्य मार्गाे, डिवाइडर सहित नाले- नालियों के अपशिष्ट की कराई गई सफाई

Advertisement

(कटनी) – निगम प्रशासन द्वारा नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना मुख्य एवं अन्य मार्गाे की सार्वजनिक सड़कों, कचरे के प्वाइंटों, डस्टबिन, डिवाइडर एवं नाले – नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। आज प्रातः नगर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों के दोनो ओर की सफाई  के तहत नदी पार से सूर्या होटल, तिलक कॉलेज मुख्य मार्ग, बरगवां ओवर ब्रिज के नीचे, माधवनगर गेट के पास से द्वारिका सिटी गेट तक डिवाइडरों की सफाई कराई जाकर कचरे के उठाव का कार्य कराया गया।

नगर के मुख्य मार्गाे एवं अन्य स्थलों की सफाई व्यवस्था के तहत शुक्रवार प्रातः कृषि उपज मंडी एवं बस स्टैंड परिसर, राममनोहर लोहिया वार्ड नदी पार, मिशन चौक, महात्मा गांधी वार्ड की विभिन्न गलियों, शिवाजी वार्ड, फारेस्टर प्ले ग्राउंड के पीछे ,स्टेट बैंक प्वाइंट, कावस जी वार्ड कृष्ण मंदिर के पीछे, अम्बेडकर वार्ड गायत्री नगर की विभिन्न गलियों सहित नगर के अन्य स्थलों के मुख्य एवं अन्य मार्गाे में झाडू लगाकर सफाई कार्य कराया गया। नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु सफाई व्यवस्था के दौरान नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों राममनोहर लोहिया वार्ड मुक्तिधाम ट्रांसफार्मर पॉइंट ,अहमद नगर ,चांडक चौक पॉइंट ,महात्मा गांधी वार्ड जैन मंदिर गली, जयप्रकाश वार्ड आर्दश कालोनी ,अम्बेडकर वार्ड, ईश्वरी पुरा वार्ड स्थित छोटे मैदान ,हल्दीराम गली ,चौपाटी ,स्टेट बैंक ,सूरी गली ,झंडा बाजार ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सहित नगर के अन्य स्थलों से डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किये गए।

नगर के नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था एवं सुचारू पानी निकासी को दृष्टिगत रखते हुए राममनोहर लोहिया वार्ड सिलाई केन्द्र, महात्मा गांधी वार्ड स्थित बोहरा गली की नालियों, कावस जी वार्ड गढ्ढा टोला मलिन वंशकार बस्ती कबाड़ी के मकान के सामने से खेरमाई मंदिर के पीछे तक एवं  बस्ती उपर दीपू नेपाली के घर के पीछे ,अम्बेडकर वार्ड सहित नगर के अन्य स्थलों के नाले- नालियों के अपशिष्ट की सफाई कराई जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें