तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री स्टालिन ने शतरंज ओलिंपियाड के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान को भेजा आमंत्रण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम.के. स्टालिन ने ममल्लापुरम तमिलनाडु में 28 जुलाई से शुरू हो रहे 44वें फिडे शतरंज ओलिंपियाड में आमंत्रित किया है। श्री स्टालिन ने तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद श्री एम. शनमुगम के हाथ से विशेष आमंत्रण-पत्र भेजा, जिसे श्री शनमुगम ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें