लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को दिलाने हेतु बैठक संपन्न
(कटनी)- शासन निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। लोक अदालत में निगम के बकाया करो के अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके इस हेतु निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी राजस्व जागेश्वर द्वारा निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ आर.आई एवं आर.एस.आई की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाली लोक अदालत की जानकारी वार्ड के अधिक से अधिक करदाताओं को प्रदान कर मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करनें के निर्देश प्रदान किये गए। इस दौरान उपस्थित आर.आई एवं आर.एस.आई. को अधिक से अधिक वसूली का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाकर निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली के प्रयास करने के हेतु निर्देशित किया गया।
