अनुबंधित वेयर हाउसों का निरीक्षण कर सुविधाओं का करें सत्यापन- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की लंबित पत्रों की समीक्षादिए आवश्यक निर्देश

(कटनी)- जिले में जितने भी वेयर हाउसों से अनुबंध किया जाता है, उन सभी वेयर हाउस की समिति जांच करे और उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। गाइड लाइन के अनुसार वेयर हाउसों में सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं इसका सत्यापन ईमानदारी से किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ की तैयारी की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि अभियान के लिए जिले में रेडक्रास सोसायटी, भारत सरकार और एनआरएलएम के माध्यम से दो लाख से अधिक झंडे उपलब्ध होंगे। जिसको लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों से मांगपत्र मंगवा लें और वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों व संस्थाओं की एक बैठक बुलाकर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि झंडा संहिता का पालन हर हाल में हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य विभाग व पीएचई को जारी करें नोटिस

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। रैकिंग में सुधार न करने पर स्वास्थ्य विभाग व पीएचई विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिस भी विभाग की अधिक शिकायतें लंबित हैं, उनको चेतावनी जारी करते हुए सुधार करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कृषि फसल बीमा, समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द खरीदी के कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा ई केवायसी का कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा हो, इसपर कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।

स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 अगस्त से पूर्व लगवाएं बिजली कनेक्शन

            भू अर्जन, देवारण्य योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना आदि की भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने समीक्षा की। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 अगस्त से पूर्व शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन लगवाने, नगर निगम क्षेत्र में व्यापार विहार बनाने भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अंतर राज्यीय बस स्टैंड के लिए स्थल चयन आदि को लेकर भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें