छात्रों व समिति सदस्यों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर किया संपर्क
(कटनी)- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत आने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरिया सहलावन और डूंडी के सदस्यों व छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क किया और अभियान की जानकारी दी।
समिति के अरविंद व्यवहार, प्रकाश नाथ साहू व ग्राम हरदुआ की छात्रा अनामिका व अकांक्षा, पंकज नामदेव द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से घर-घर संपर्क किया गया। ग्रामीणों को स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष के साथ उत्सव मनाने और हर घर पर शान व सम्मान के साथ तिरंगा लहराने प्रेरित किया। इसके अलावा ग्रामीणों को अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण करने को लेकर भी जागरूक किया।
