ग्रामीण विकास योजनाओं की ढीमरखेड़ा में सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

(कटनी)- पुष्कर धरोहर, अमृत सरोवर एवं अन्य योजनाओं के तहत निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों को 10 अगस्त तक पूर्ण कराएं। कार्य की गुणवत्ता एवं स्थल चयन मानकों के अनुरूप हों, इस आशय के निर्देश गत दिवस ढीमरखेड़ा में आयोजित ग्रामीण विकास योजनाओं की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे ने दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत वार आवास पूर्णता की समीक्षा की एवं न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को शीघ्र आवास पूर्णता कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। श्री गोमे ने मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में श्रमिक नियोजन में वृद्धि करने, समय बद्ध भुगतान एवं एनएमएमएस और आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर श्रमिकों हेतु आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए। बेहतर कार्य करने वाली व समय पर भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों की सराहना की एवं प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं धीमी प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

            सीईओ ने बैठक में अनुपस्थित सुपरवाइजर को शो कॉज़ जारी करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने उपयंत्रीओं एवं सुपरवाइजर से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरंतर भ्रमण करते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए। सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कराए जा रहे कार्याे की भी समीक्षा की एवं ओडीएफ प्लस के तहत निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत विनोद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें