सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटैंड न करने पर कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को दिया चेतावनी पत्र
(कटनी)- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए जिले के अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी ने तीन कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा, वंदना जैन और भागवत प्रसाद द्विवेदी को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अटैंड न करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका जवाब समाधानकारक व संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके चलते कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर तीनों कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों को भविष्य के लिए सचेत किया है कि दोबारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करते हुए सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें। कारण बताओ नोटिस नस्तीबद्ध किया गया और चेतावनी पत्र संबंधितों के सेवा अभिलेख में भी प्रविष्टि किए जाने के आदेश दिए गए।
