घर-घर जाकर आयुष विभाग कर रहा हेल्थ सर्वे,प्रदान किए जा रहे हेल्थ कार्ड

Advertisement

(कटनी)- राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर विभाग द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों की जांच कर हेल्थ कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

            जिला आयुष अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, रक्ताल्यता, मानसिक रोग के निदान के साथ-साथ गंभीर बीमारियां जैसे कुष्ठ रोग, गर्भाशय कैंसर व हार्ट की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य सर्वे के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस द्वारा अभी तक 2042 परिवारों के 9342 सदस्य और आयुष ग्राम रैपुरा द्वारा 391 परिवार के 1887 सदस्यों के हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। साथ ही सर्वे कार्य लगातार जारी है। सर्वे कार्य का नोडल अधिकारी व जिला आयुष अधिकारी द्वारा सतत निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें