वॉकथान और ईट राइट मेले का आयोजन 10 अगस्त को
(कटनी)- भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा परितंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वॉकथान व ईट राइट मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में 10 अगस्त को वॉकथान व मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से फारेस्टर प्लेग्राउंड में वॉकथान और 10.30 बजे से जिला अस्पताल परिसर में ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे ने वॉकथान और ईट राइट मेला आयोजित करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। वॉकथान के लिए प्राचार्य शासकीय तिलक महाविद्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिसमें विद्यालय व महाविद्यालय स्तर के छात्र शामिल होंगे। वहीं ईट राइट मेला के लिए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह, प्राचार्य तिलक कॉलेज और जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। मेले में हेल्दी रेसिपी प्रतियोगिता, ईट राइट इंडिया विषय पर विद्यालय व महाविद्यालय स्तर के छात्रों के बीच चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
