अंकुर अभियान व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खिरहनी में किया गया पौधारोपण
(कटनी)- जिले में अंकुर अभियान व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को हुए आयोजन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसवाही के ग्राम खिरहनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पौधों का रोपण किया और हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो, इसको लेकर स्थानीयजनों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। इस दौरान सरपंच हिमांशु त्रिपाठी, सचिव संजय द्विवेदी, पंच सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
