कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाङी सहायिका का सात दिन के मानदेय कटौती का आदेश किया जारी
सात दिन के मानदेय कटौती का आदेश जारी
सेवा से पृथक करनें की कार्यवाही हेतु होगी जाँच
(कटनी) कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के ढ़ीमरखेङा के औचक प्रवास के दौरान परसवारा के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की अनुपस्थिति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाङी सहायिका के विरुद्ध कार्यवाही कर दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बुधवार को एक आदेश जारी कर आंगनबाङी कार्यकर्ता अर्चना चौबे और आंगनबाङी सहायिका बबली दाहिया द्वारा आंगनबाङी केन्द्र का विधिवत संचालन नहीं करने और बच्चों की शून्य उपस्थिति पाए जाने पर दोनों के सात-सात दिनों के मानदेय में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग ढ़ीमरखेङा की परियोजना अधिकारी को आंगनबाङी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्व-सहायता समूह की जाँच कर कार्य से पृथक करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
परसवारा आंगनबाङी केन्द्र में पोषण आहार प्रदायकर्ता सरस्वती स्व-सहायता समूह परसवारा द्वारा बच्चों को नास्ता व खाना नहीं देने पर समूह के बुधवार के देयक को शून्य कर दिया गया है।
