कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की जल जीवन मिशन और ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

(कटनी)  कलेक्टर कटनी प्रियंक मिश्रा ने जल जीवन मिशन सहित ग्रामीण विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा की। श्री मिश्रा ने अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण कर वायुदूत एप में अपलोड कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान चयनित ग्रामों में टोंटी युक्त नल से जल प्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बहोरीबंद के बाकल जलाशय से सिंचाई कार्य करने संबंधी योजना जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री को तैयार करने के निर्देश दिये। श्री मिश्रा ने कहा कि बहोरीबंद के कैनाल से 170 से 180 ग्रामों के लिए सिंचाई एवं पेयजल समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे संबंधित प्रोजेक्ट बनाने पीएचई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि रीठी के पठारी क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने व्यापक योजना तैयार की जाये। ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रत्येक पंचायतों के जी.आई.एस. प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाये। उसी प्रकार योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बेहतर योगदान देने वाले शासकीय कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाये। लेकिन कम प्रगति वाले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाये।

बैठक में अमृत सरोवर, पंच परमेश्वर, एन.आर.एल.एम., ओडीएफ प्लस, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने भी बिन्दुवार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा सहित स्व-सहायता समूहों और पंचायतों में संचालित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य विकास विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरुवार को बेलहटा क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय कन्या परिसर हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, स्थल की उपयुक्तता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, सड़क संपर्क एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें