स्थानीय निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Advertisement

(कटनी)- जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष स्थानीय निर्वाचन कार्य संपन्न कराने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

            त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन व नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल अधिाकरी, सेक्टर अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारियों को कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और आगे भी इसी तरह से उत्कृष्ट कार्य करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, उपजिला निर्वाचन अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें