आबकारी विभाग ने दी दबिश, 765 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
(कटनी)– मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण में रोकथाम लगाने जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम आधारकाप, निमियाहार में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। आबकारी की टीम की गई कार्रवाई में 765 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया। जब्त लाहन व मदिरा की अनुमानित कीमत 40,500 रूपये है।

