तिलक कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
(कटनी)- शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, निबंध, भाषण्, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों पर आधारित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, कविता लेखन, गायन-गीत और गायन, ज्ञात व अज्ञात बलिदानियों की प्रेरक कहानी पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके खरे के मार्गदर्शन व डॉ. चित्रा प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ द्वीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। डॉ. प्रभात ने ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्र शिवम द्विवेदी, शुभम मिश्रा, साक्षी बाजपेई, संध्या तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों पर अपने विचार रखे। योगिता शर्मा, प्रियंका मिश्रा ने भी कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सभी के सामने रखा।
भाषण प्रतियोगिता में शिवम द्विवेदी, रंगोली प्रतियोगिता में सृष्टि तिवारी, फैन्सी प्रतियोगिता में रेनिका सिंह राजपूत, पोस्टर में राघवेन्द्र नामदेव, निबंध में कीर्ति देशराज, गायन में जतिन नायक और प्रेरक कहानियों में योगिता शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आयोजन प्रभारी डॉ. कुमुद श्रीवास्तव, डॉ. माधुरी गर्ग सहित प्राध्यापक उपस्थित थे।

