नेहरू युवा केन्द्र ने हिन्दी दिवस पर किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
(कटनी)- नेहरू युवा केंद्र द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर व लेखापाल, पर्यवेक्षक राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अमीरगंज कटनी आंगनबाड़ी केंद्र में हिंदी दिवस, पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोस्टर का निर्माण के साथ देश में हिंदी का महत्व बताना और हम अपनी हिंदी भाषा, मातृ भाषा का सम्मान करें, इसको लेकर युवाओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हिन्दी भाषा के महत्व को बताते हुए पोस्टरों का निर्माण किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविक अशोक चौहान, सुमन चौधरी, अनिकेत शर्मा, अरविंद चौहान, मोहित कुशवाहा, विनीत कुमार, शुभम त्रिपाठी, नितेश पाल, विक्रम तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित थे।

