अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इनामी उद्घोषणा
हरदा :
थाना टिमरनी अंतर्गत फरियादी जमनाप्रसाद बेलदार पिता प्रेमचंद बेलदार निवासी लूनिया मोहल्ला सिहोर हाल ग्राम छीपानेर थाना टिमरनी ने 24 अगस्त 2019 को रिपोर्ट किया कि उसकी चौदह वर्षिय नाबालिग लड़की निवासी ग्राम छीपानेर जिला हरदा अपने मामा के घर ग्राम छीपानेर से बिना बताये कही चली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में गुम इंसान क्रमांक 60/19 अपराध क्रमांक 411 /19 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपहृता के परिजनों को संदेह है कि उनकी बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। दौराने विवेचना के अपहृता व अज्ञात आरोपी की तलाश के हर संभव प्रयास किये गये किन्तु अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये अपहृत बालिका की तलाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3000/- तीन हजार रूपये की उद्घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति अपहृता की तलाश व संदेही आरोपी को गिरफ्तार करेगा/करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को 3000/- तीन हजार रूपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा का मान्य होगा।
