कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर ग्राम पंचायत घुंघरा के निवासियों को मिली आधार कैंप की सुविधा
(कटनी)- नगर के साथ ग्राम पंचायतों के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु परेशान न होना पडे इस हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर ग्राम पंचायत घुघरा में आधार कैंप आयोजित किया जाकर 28 लोगों को लाभान्वित किया गया।
विदित हो कि विगत दिवस ग्राम पंचायत घुघरा के सरपंच राजीव नायकराम एवं निवसी अजय पप्पू मिश्रा द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद से मुलाकात करके ग्राम वासियों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण शासकीय योजनाओं से वंचित होने के संबंध में अवगत कराया गया था। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने ग्रामवासियो की समस्या के निराकरण हेतु जिला प्रबंधक को कैंप लगानें हेतु निर्देशित किया गया था।

