42लाख 46हजार के सडक निर्माण का महापौर ने किया भूमि पूजन & दुबे कालोनी वासियों को मिलेगी सडक निर्माण से आवागमन की सुविधा

(कटनी) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है । विगत लंबे समय से दुबे कालोनी में सडक खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का करना पड रहा था। लोगों की सुविधा के लिये आज महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने दुबे कॉलोनी मुख्यमार्ग में सडक निर्माण का विधिवत भूमि पूजन दुबे कॉलोनी  निवासी श्रीमती मनोरमा पाठक एवं बद्रीनाथ बिचपुरिया से करवाया। महापौर ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ।

यह डामरीकरण सडक 42लाख 46हजार की लागत से निर्मित होगी।

महापौर श्रीमति सूरी ने कहा नगर की जनता जनार्दन ने उन्हें विश्वास के साथ  जिम्मेदारी सौंपी है जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। इस मौके पर ओमकार दुबे नारायण कुशवाहा योगेश सोनी नारायण  आनंद तिवारी सुदामा प्रसाद तिवारी  विजय  बडगैया चंदू चक्रवर्ती अनिरुद्ध सोनी शैलेंद्र असाटी बच्चू निषाद संजू नाकरा अज्जू बडगैंया अरविंद गुप्ता संजीव खरे एवं वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें