आमजन की सहूलियत और सुशासन की दृष्टि से लोक सेवा केंद्रों से मिल रही त्वरित सेवाएं
(कटनी)- आमजन की सहूलियत और सुशासन की दृष्टि से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रत्येक योजना के आवेदन के निराकरण के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिले में लोगों को इसका निरंतर लाभ मिल रहा है। लोक सेवा केंद्रों में जन सामान्य को चिन्हित सेवायें 5 से 10 मिनट के भीतर उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को दस्तावेज अभिलेख बनवाने अब परेशान नहीं होना पड़ता है।
लोक सेवा केंद्र विजयराघवगढ़ से ग्राम सतवारा निवासी मानसिंह को निर्धारित शुल्क जमा करने पर मात्र 5 मिनट में खसरा नक्शा मिल गया। वहीं ग्राम कारीतलाई निवासी तुलसी को केवल 10 मिनट में आय प्रमाण पत्र मिला। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था, कि कोई भी सरकारी काम इतना जल्दी भी हो सकता है।
इसी प्रकार लोक सेवा केंद्र स्लीमनाबाद में नक्शा के लिए पहुंचे ग्राम कौडि़या निवासी बाहुबली जैन और लोक सेवा केंद्र ढीमरखेड़ा से अजय लोधी ग्राम पंचायत ढीमरखेड़ा को मात्र 5 मिनट में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की रसीद मिल गई। इतना जल्दी काम हो जाने से खुश अजय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस व्यवस्था के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

