कटायेघाट एनीकट मैं आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई कर ली स्वच्छता की शपथ

(कटनी)  निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सहभागिता के साथ जारी स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को कटायेघाट एनीकट में विशेष सप्ताहिक अभियान का आयोजन किया गया प्राकृतिक जल स्त्रोत की सफाई श्रमदान से की गई नगर निगम ब्रांड एंबेसडर नीलम जगवानी एवं आशुतोष माणके निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों तथा  स्वस्थ विभाग  की एजेंसी के स्वच्छता चैंपियन द्वारा सामूहिक श्रमदान के माध्यम से कटाई घाट एनीकट के पास सफाई अभियान आयोजित किया जाकर आसपास की सफाई कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया  अभियान के दौरान हम सब ने यह ठाना है ।

कटनी स्वच्छ बनाना है एवं अन्य स्वच्छता के नारों के माध्यम से एकण्दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए श्रमदान किया  कटायेघाट एनीकट की एवं घाट की सीढ़ियों नदी के किनारे चौई सामग्री फूल मालाएं मूर्तियां एवं अन्य अपशिष्ट को सफाई की जाकर अपशिष्ट को बाहर निकाला गया एवं नदी के किनारे खरपतवार की कटाई की जाकर घाट मंदिर के आसपास के कचरे पन्नियों एवं  वनभोज उपरांत छोड़ी गई खाद्य सामग्री की सफाई की वा कैरी बैग में एकत्रित किया एवं उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इस दौरान टीम लीडर सुरेंद्र पांडे सुपरवाइजर धनराज विश्वकर्मा वार्डदरोगा वार्डवासी तथा एनजीओ टीम के सदस्य उपस्थित रहे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें