प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर और अन्य योजनाओं का लाभ पाकर खुश हैं आशा देवी
(कटनी)- कटनी जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत मडई की है। ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम जोगियाकाप निवासी श्रीमती आशा बाई कोल को वर्ष 2020-21 में मकान स्वीकृत हुआ था। उनके पति गणपत कोल मजदूरी कार्य करने के कारण हमेशा बाहर ही रहते थे। इसलिए श्रीमती आशा बाई के नाम से ही मकान स्वीकृत किया गया था। रोटी, कपड़ा और मकान जीवन की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक है। रोटी और कपड़ा तो सभी किसी न किसी तरह से गुजर बसर कर प्राप्त करते रहते हैं। लेकिन मकान का सपना बड़ा होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से महंगा होता है। पक्का मकान आम जन एवं गरीब तबके के परिवारों के लिए बहुत ही मुश्किल रहता है। जो अब साकार हो रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जहां एक तरफ श्रीमती आशा देवी एवं उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान का लाभ प्राप्त हुआ है। वही उनको शासन की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। जिससे उनके पारिवारिक जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हितग्राही को लाभ मिलने पर उनके द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया अब उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को किसी भी मौसम में शौच करने हेतु घर के बाहर नहीं जाना पड़ता स्वच्छ गांव स्वच्छ घर की संकल्पना को साकार करने में योगदान दे रहे हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत श्रीमती आशा देवी, माँ काली स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। एवं समूह के माध्यम से उन्हें ऋण प्राप्त हुआ हैै। जिसके द्वारा उन्होंने अपने घर में ही एक छोटी सी किराना की दुकान संचालित कर रखी है। अब उन्हें बाहर मजदूरी करने नहीं जाना पड़ता। घर के अन्य कार्यों के साथ-साथ दुकान भी स्वयं चलाती हैं।
खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतगत उन्हें राशन पात्रता पर्ची उपलब्ध है। जिससे उनके परिवार के सदस्य को प्रतिमाह राशन प्राप्त होता है। अब पति द्वारा मजदूरी कार्य से प्राप्त होने वाले पैसे एवं स्वयं की दुकान से प्राप्त होने वाले पैसों की बचत होती है। राशन में ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ रहे हैं, परिवार आर्थिक रुप से सशक्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का लाभ भी हितग्राही को प्राप्त हो रहा है, स्वास्थ्य के प्रति अब वह पूरे परिवार सहित सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

