40 लाख 29 हजार की लागत से बनेगी जगमोहनदास वार्ड की सड़कें
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय पार्षद जयनारायण निषाद व आमजन की मांग पर दी सौगात
(कटनी) शहर के चहुमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित नगर निगम जनता महापौर श्रीमती श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के जगमोहनदास वार्ड क्रमांक 11 मैं वार्ड के लोकप्रिय पार्षद जयनारायण निषाद तथा देवतुल्य जनता के साथ वार्ड का भ्रमण किया वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद एवं स्थानीय आम जनों की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग को पूरा कर वार्ड के विकास में एक नई सौगात दी जगमोहनदास वार्ड में बनने वाली सड़कें केडीसी तिराहा से राकेश निषाद के मकान तक एवं केडीसी तिराहा से मंगी निषाद के मकान तक निर्माण होना सुनिश्चित हुआ है उक्त दोनों डामरीकरण की सड़कों के निर्माण में 40 लाख 29 हजार की लागत आएगी वार्ड पार्षद स्थानीय आम जनों ने वार्ड के लिए स्वीकृत की गई सड़कों के निर्माण पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का आभार व्यक्त किया है आमजनों का कहना है कि सड़कों के निर्माण से वार्ड के विकास में चार चांद लग जाएंगे वही महापौर ने आमजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने वार्ड पार्षद व वार्डवासियों से कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए सड़क के निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद सुभाष साहू पूर्व पार्षद पार्वती निषाद आमजनों में डॉ डीपी साहू मोहन साहू पंकज गुप्ता अमर पंजवानी श्याम निषाद रोशन सचदेवा सहित वार्ड की देव तुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे
