कटनी गौरव सम्मान हेतु 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

(कटनी)-  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी के 76 वें वर्ष को मनाते हुए वर्ष 2023 में जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने कटनी गौरव सम्मान की स्थापना की गई है। इसके लिए 20 जनवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

            पुरस्कार कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए जिले के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।

            कटनी गौरव सम्मान पाने के इच्छुक व्यक्ति जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://katni.mp.gov.in जाकर 10 जनवरी से 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

            कटनी गौरव सम्मान के लिए नामांकन कर्ता को एक गूगल फॉर्म भी भरना होगा। जिसमें पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दर्ज करना जरूरी है। नामांकन पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण सम्मिलित होना चाहिए। जिसमें वर्णनात्मक रूप से अधिकतम 400 शब्दों में विवरण होना चाहिए। इसमें व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और व्यक्ति द्वारा प्रदान की गई सेवा में सम्मिलित होना चाहिए।

            पंजीयन उपरांत सभी दस्तावेजों, फोटो एवं वीडियो सहित ऑफलाइन आवेदन 20 जनवरी को शाम 5 बजे के पूर्व जिला जनसंपर्क अधिकारी के माधव नगर स्थित पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी में जमा करना अनिवार्य होगा। कटनी गौरव सम्मान के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें