कलेक्टर अवि प्रसाद के बार-बार निर्देशों के बाद भी लापरवाही करने पर लापरवाह कर्मी निलंबित

(कटनी)-  वर्तमान में धान उपार्जन नीति 2022 23 की जमीनी हकीकत को जांचने परखने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा निरंतर दौरे किए जा रहे हैं एवं धान उपार्जन केंद्रों का सतत औचक निरीक्षण भी कराया जा रहा है। इसी अनुक्रम में बरही बाकल विकासखंड बहोरीबंद के धान उपार्जन केंद्र में राजभान पटेल कनिष्ठ संविदा विक्रेता द्वारा धान की तुलाई समय- सीमा में नहीं करने के कारण तुली हुई धान की मात्रा का स्टॉक अत्यधिक बढ़ गया था, जिससे कृषकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर श्री प्रसाद के बार-बार निर्देशों के बाद भी उक्त प्रकार की लापरवाही किए जाने के कारण सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा राजभान पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए श्री अमित पटेल को उपार्जन प्रभारी बनाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें