लालपहाड़ी पहुंचकर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया भ्रमण आमजनों की मांग पर दिया आश्वासन जल्द मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम की जनता महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गत दिवस बाबू वंशस्वरूप वार्ड क्रमांक 29 के लाल पहाड़ी में पहुंची एव स्थानीय आम नागरिकों के साथ भ्रमण कर वहां की मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू हुई इस दौरान वार्ड की देव तुल्य जनता जनार्दन द्वारा महापौर से मांग की गई की बाबू वंशस्वरूप वार्ड के लाल पहाडी में दैनिक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली सड़क व नाली का निर्माण सहित अन्य समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिसे महापौर द्वारा उपस्थित आम जनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाबू वंश स्वरूप वार्ड के अंतर्गत आने वाली लाल पहाड़ी क्षेत्र में जल्द ही नाली बिजली चीपी करण कार्यों की शुरुआत की जाएगी महापौर ने कहा वार्ड की मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि शहर के विकास में आम नागरिकों की दैनिक सुविधाओं को सबसे पहले संज्ञान में लेकर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा महापौर ने कहा कि हमारे द्वारा शहर के चहुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे वार्ड भ्रमण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी पार्षद सुभाष साहू स्थानीय जनों में श्रीमती शशि सिंह ठाकुर संतोष बर्मन विकास बैरागी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही
