डी.ई.ओ पी.पी.सिंह एवं बी.ई.ओ कटनी मनोरमा पुष्पा डुंगडुंग से मांगा तीन दिन के भीतर जवाब
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर दो अधिकारियों से जवाब तलब
(कटनी) – सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों के निराकरण मे रूचि नही लेने पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह और बी.ई.ओ कटनी मनोरमा पुष्पा डुंगडुंग को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है।
विदित हो कि सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय मे 10 जनवरी को दोपहर एक बजे डी.ई.ओ और बी.ई.ओ को उपस्थित होकर अपने विभाग की समस्याओं का निराकरण कराना था। लेकिन इन दोनो अधिकारियों की अनुपस्थिति से शिकायतों का समुचित निराकरण संभव नहीं हो सका। डी.ई.ओ श्री सिंह और बी.ई.ओ कटनी के कृत्य को निर्देशों की अवहेलना तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता मानते हुए हुए नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।

