एसीसी सीमेंट वर्क्स कैमोर ने 54 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 58 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी ली

(कटनी) – एसीसी सीमेंट वर्क्स कैमोर द्वारा बाल विकास परियोजना विजयराघवगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों में एडोप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी से एम0ओ0यू0 में हस्ताक्षर उपरांत परियोजना क्षेत्र के सेक्टर- सेक्टर कैमोर शहरी, सेक्टर कैमोर ग्रामीण, सेक्टर अमेहटा एवं सेक्टर देवराकला के कुल 54 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 58 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी ली गई है । बच्चों को सुपोषित बनाने हेतु पोषण किट प्रदाय की जा रही है, जिसमें आवंला केंडी, सोयाबीन बड़ी, शुद्ध घी, मूंगफली, दलिया, चना, गुड़, होर्लिक्स आदि सामग्री है। जिसकी अनुमानित लागत 1 हजार रूपये है।

            जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि माह सितम्बर 2020 में कुल 58 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एसीसी ट्रस्ट द्वारा लगातार पोषण किट प्रदाय की जा रही है । जिसमें वर्तमान में 26 बच्चे रेड जोन से यलो जोन में, 14 बच्चे रेड जोन से ग्रीन जोन में तथा वर्तमान में 16 बच्चे रेड जोन में ही है जिनमें निरंतर सुधार हो रहा है ।

                        इन बच्चों की माप हेतु एसीसी सीमेंट वर्क्स  कैमोर द्वारा वजन स्टेण्ड, वजन मशीन, पोषण कार्नर प्रदाय किये गये है । कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत पिछले 27 माह से पोषण किट प्रदाय की जा रही है, जिसका अनुमानित खर्च 10 से 12 लाख रूपये है। माह जनवरी 2023 को केवल शेष 16 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण किट प्रदाय की गई है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें