आयुक्त निःशक्तजन और कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिव्यांग नरेश को दी ट्राई साइकिल और सुनने की मशीन
दिव्यांग नरेश को मिली दोहरी खुशी
(कटनी)- विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत नन्हवारा सेझा निवासी 42 वर्षीय दिव्यांग नरेश यादव के लिए शुक्रवार का दिन दोहरी खुशियों का रहा। दिव्यांग नरेश को कलेक्ट्रेट में आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक और कलेक्टर अवि प्रसाद ने जहां ट्राईसाईकिल दिया, वहीं कान से कम सुनाई देने के कारण सुनने की मशीन भी प्रदान की गई।
दरअसल पर कलेक्टर श्री प्रसाद की नन्हवारा सेझा में रात्रि चौपाल के दौरान दिव्यांग नरेश पर नजर पड़ते ही वे स्वयं उसके पास पहुंचे थे और दिव्यांगता की उसकी समस्या समझते हुए ट्राईसाईकिल दिलवाने को कहा था। कलेक्टर श्री प्रसाद का कया गया यह वादा शुक्रवार को पूरा हो गया। दिव्यांग नरेश को ट्राई साइकिल के साथ-साथ सुनने की भी मशीन मिल गई। दिव्यांग नरेश ने खुशी के मारे छलछलाई आंखों से कलेक्टर श्री प्रसाद को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसके प्रति इतनी आत्मीयता अब तक किसी ने भी नहीं दिखाई। जिस सह्रदयता से कलेक्टर साहब ने मुझसे बात की मै अभिभूत हॅू।

