कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर विकासखण्डवार आयोजित होगें 78 शिविर एवं चौपाल

कलेक्टर अवि प्रसाद

एफ.एम.डी.टीकाकरण एवं पशुपालकों को योजना से लाभान्वित करने किया जायेगा प्रेरित

(कटनी) – कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग कटनी द्वारा विकासखण्ड कटनी , रीठी, बहोरीबंद, ढ़ीमरखेडा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ की 78 ग्राम पंचायतों में 11 जनवरी से प्रातः 11 बजे से एन.ए.डी.सी.पी के अंतर्गत एफ.एम.डी. टीकाकरण शिविर एवं शाम 4 बजे से चौपाल का आयोजन किया गया है।

            पशुपालन एवं डेयरी विभाग कटनी के उपसंचालक डॉ आर.के सिंह नें बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में 9 जनवरी को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं का केलेण्डर तैयार कर विकासखण्डवार ग्राम पंचायतों में टीकाकरण शिविर एवं चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी से अवगत कराकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में बुधवार से टीकाकरण शिविर एवं चौपाल का आयोजन किया जाकर पशुपालकों को योजना का लाभ जैसे पशुपालकों के के.सी.सी. बनाने की कार्यवाही, एन.ए.आई.पी कार्यक्रम के तहत पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम हेतु प्रोत्साहित करने सहित विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी से ग्रामवासियों को अवगत कराया जाकर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

            जारी आदेशानुसार बुधवार 11 जनवरी को विकासखण्ड कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवारा,  विकासखण्ड रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत बडागॉव, विकासखण्ड बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहुडी, विकासखण्ड ढ़ीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर, विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवॉरोड, विकासखण्ड विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहास में शिविर एवं चौपल का आयोजन किया जायेगा।

13 जनवरी को 6 ग्रामपंचायतों मे आयोजित होगें शिविर

          जारी केलेण्डर अनुसार 13 जनवरी को विकासखण्ड कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बण्डा,  विकासखण्ड रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलाज, विकासखण्ड बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरहा, विकासखण्ड ढ़ीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत अतसूमा, विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्हवाराकला, विकासखण्ड विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कॉटी में शिविर एवं चौपल का आयोजन किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें