श्रृंगेरी शंकराचार्य के प्रतिनिधि श्री योगानन्देश्वर सरस्वती मठ मैसूर के पीठाधीश्वर जगतगुरू श्री श्री शंकर भारती महास्वामी का श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम आगमन

गुरुवार को होंगे छिंदवाड़ा रवाना

(कटनी)-  कर्नाटक राज्य के शंकर सम्प्रदाय के मठों में 800 साल पूर्व कावेरी नदी के तट पर स्थापित यडतोरे श्री योगानंदेश्वर सरस्वती मठ के मठाधिपति राज्य अतिथि राज्य शासन श्री श्री शंकर भारती महास्वामी बुधवार को  नगर आगमन दद्दा जी धाम झिंझरी में हुआ।

            जगतगुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महास्वामी के महासंरक्षकत्व और श्री श्री शंकर भारती महास्वामी जी के संरक्षत्व में स्थापित वेदांत भारती संस्था द्वारा धार्मिक, तात्विक, सामाजिक कार्यों से सर्वदा  अनुग्रह कर रहे है। श्री श्री शंकर भारती महास्वामी  द्वारा आदि शंकराचार्य जी द्वारा रचित सौंदर्य लहरी का स्रोत्र गुरुवार को प्रातः 10 बजे दद्दा धाम में किया जाएगा।

            वृद्ध आश्रम प्रांगण में श्री श्री शंकर भारती महास्वामी के आगमन पर श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम समिति से पंडित नीरज त्रिपाठी जी, दीपक जैन सहित प्रिया चंद्रावत एसडीएम, संदीप श्रीवास्तव तहसीलदार,राजीव मिश्रा नायब तहसीलदार, डॉक्टर तेजसिंह केशवाल जन अभियान परिषद, बालमुकुंद मिश्रा, पीयूष शुक्ला आपूर्ति विभाग, संयोगिता मिश्रा ,अमित तिवारी, रामानुज पांडे सहित उपस्थित जनों ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। एक दिन विश्राम के पश्चात गुरुवार 2 को फरवरी की सुबह 11 बजे स्वामी जी छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें